🛑 10 छक्के और 5 चौके लगाकर पूरा किया शतक
सीजी न्यूज ऑनलाइन खेल डेस्क 2 फरवरी । Abhishek Sharma Century In 37 Balls: अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है. जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. अब उनके बाद अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में सैकड़ा जड़ा है. तीसरे स्थान पर संजू सैमसन का नाम आता है. सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में शतक पूरा किया था.

