सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 दिसंबर। प्रदेश के एक स्टील कारोबारी के ठिकानों पर आयकर अमले ने दबिश दी। आयकर की कार्रवाई जारी है।आयकर विभाग द्वारा शाम 4:00 के बाद खुलासा किया जाएगा
बताया गया कि सिलतरा रायपुर स्थित देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल में गुरुवार को सुबह से आयकर की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

इन स्टील प्लांट के संचालक विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल हैं, और वो रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हैं।
जांच टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी तैनात हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

