एसबीएस हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह कल, आईसीयू सहित 6 विभागों के साथ शुरू हो रहा अस्पताल

एसबीएस हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह कल, आईसीयू सहित 6 विभागों के साथ शुरू हो रहा अस्पताल


एसबीएस हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह कल, आईसीयू सहित 6 विभागों के साथ शुरू हो रहा अस्पताल

भिलाई नगर 18 नवंबर। विजय कांप्लेक्स पावर हाउस स्थित एसबीएस हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह का आयोजन 19 नवंबर की शाम 4:00 बजे किया गया है।

अस्पताल के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह छोटू ने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन उनकी दादी श्रीमती जोगिंदर कौर एवं उनकी माता कुलवंत कौर के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य आपका जिम्मेदारी हमारी की थीम पर किया जाएगा वर्तमान में अस्पताल में जनरल मेडिसिन एवं सर्जरी , स्त्री रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक सर्जरी विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ एवं ओपीडी विभाग के साथ संचालित किया जाएगा। उपलब्ध सुविधाओं में 25 बिस्तर 5 गहन चिकित्सा इकाई कक्ष, प्रसूति विभाग एवं प्रसूति कक्ष अस्पताल के भीतर ही फार्मिंग सिंह एवं पैथोलॉजी लैब एवं भोजन की सुविधा भी मरीजों को मुहैया कराई जा रही है जिससे कि मरीज एवं उसके परिजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।