*वैशाली नगर में चोरी-जेवरात, सिक्के, मुद्रा, मोबाइल समेत पिगी बैंक तक ले गए चोर, टूर पर गया था कापसे परिवार*

*वैशाली नगर में चोरी-जेवरात,  सिक्के, मुद्रा, मोबाइल समेत पिगी बैंक तक ले गए चोर, टूर पर गया था कापसे परिवार*


वैशाली नगर में चोरी-जेवरात,  सिक्के, मुद्रा, मोबाइल समेत पिगी बैंक तक ले गए चोर, टूर पर गया था कापसे परिवार

भिलाई नगर, 28 दिसंबर। वैशाली नगर निवासी टूर पर गए कापसे परिवार के सुने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर कैश, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जेवरात साफ कर गए हैं। सोमवार को लौटने के बाद पीड़ित परिवार को चोरी का पता लगा और उन्होंने वैशाली नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय योगेंद्र कापसे ईडब्लूएस 369 वैशाली नगर निवासी परिवार सहित 24 दिसंबर को टूर पर बाहर गए थे। घर में ताला लगा था। 27 दिसंबर को कापसे परिवार अलसुबह तकरीबन 4 बजे लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा आधा लगा था और अंदर घुसकर देखने पर सामान अस्त व्यस्त मिला। आलमारी के लाॅकर में रखा एक रुपये, पांच रुपये, 10 और 20 रुपये के नोट का बंडल, पर्स में रखे सिक्के और मुद्रा लगभग 7 हजार 700 रुपये, एक सोने की अंगूठी, चांदी की चैन, एक मोबाइल, छोटा स्पीकर सहित बच्चों के पिगी बैंक में रखे लगभग ढाई हजार रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। आशंका जगाई जा रही है कि यह चोरी 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात की गई है। वैशाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।