भिलाई नगर 20 सितंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताल पुरी निवासी बुजुर्ग क्रेडिट कार्ड को रिन्यूअल कराने के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। अलग-अलग किश्तों में बुजुर्ग के खाते से 4 लाख 78 हजार 695 रुपए की कटौती हो गई। बुजुर्ग की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ई. के. एस. नायर पिता स्व. एन. के. नायर उम्र 66 साल रोस 81 ए ब्लाक तालपुरी मैं रहते हैं | उनका खाता एचडीएफसी. बैंक मे है। बुजुर्ग द्वारा 13 जुलाई 2022 को शाम करीबन 06 से 07 बजे के मध्य अपने मोबाईल से गुगल के माध्यम से सर्च करने पर क्रेडिट कार्ड सपोर्ट मोबाईल नं. 8927521436 प्राप्त किया। इस नंबर पर बुजुर्ग द्वारा फोन किया गया | फोन करने पर उन्होने उक्त मोबाइल धारक के द्वारा बुजुर्ग के मोबाईल नंबर पर एक लिंक भेजा और उस लिंक के माध्यम से उक्त व्यक्ति के द्वारा खाता एवं VISA क्रेडिट कार्ड क्र. 4854 9808 0165 3678 की जानकारी लेकर 13 जुलाई 2022 को अलग अलग किश्तो मे 468895 रुपये एवं 9800 रुपये सेविंग खाता क्र. 0734100028067 से निकालकर धोखाधडी कर आनलाईन माध्यम से कुल 478695 – रुपये की ठगी किया है | रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा उक्त मोबाइल धारक आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
क्रेडिट कार्ड रिन्यूअल कराने के नाम पर बुजुर्ग हुआ करीब 5 लाख की ठगी का शिकार, भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

