नगर पालिका अहिवारा क्षेत्र में दो मासूम को डसा सांप ने, एक की अस्पताल में तो दूसरे बच्चे की इलाज के बाद घर पर मौत, पूरे नगर में शोक की लहर

नगर पालिका अहिवारा क्षेत्र में दो मासूम को डसा सांप ने, एक की अस्पताल में तो दूसरे बच्चे की इलाज के बाद घर पर मौत, पूरे नगर में शोक की लहर


नगर पालिका अहिवारा क्षेत्र में दो मासूम को डसा सांप ने, एक की अस्पताल में तो दूसरे बच्चे की इलाज के बाद घर पर मौत, पूरे नगर में शोक की लहर

दुर्ग 22 अक्टूबर । थाना नंदिनी क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 अहिवारा बाजार क्षेत्र में कल साहू परिवार के घर में घुसे सांप ने दो मासूम बालक को डस लिया। जिसके कारण कुछ ही घंटों में  4 वर्षीय एवं 1 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद से अहिवारा नगर में शौक व्याप्त है। इस घटना दुखी परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है। दोनों ही पुत्र रत्न खो देने के कारण साहू परिवार के द्वारा घटना की सूचना तक पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई है।

नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 20 – 21 अक्टूबर की दरमियानी रात टेकराम साहू एवं उनकी पत्नी प्रतिमा साहू दो मासूम बच्चों में 4 साल के हुमांशु एवं 8 माह के आयुष के साथ पलंग दीवान में सो रहे थे। सुबह सुबह करीब 4:00 बजे के लगभग छोटा पुत्र रोने लगा। जिसके कारण माता-पिता दोनों ही उसे चुप करा रहे थे। तब तक बड़ा बेटा भी रोने लगा और उसके हाथ से खून निकल रहा था। हुमांशु को चुप कराने के लिए दूसरे कमरे में ले गए और पिता छोटे बेटे आयुष लगातार रो रहा था । उसे घुमाने के लिए घर के बाहर लेकर गए। तभी उन्हें सांप की पूंछ दिखाई थी। तब उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके छोटे बच्चे को सांप ने काटा है। शीघ्र ही इलाज के लिए दोनों ही बच्चों को स्थानीय नंदिनी अस्पताल में लेकर गए जहां आयुष की मौत हो गई। बड़े बेटे के इलाज के बाद उसे घर ले कर के आ गए। सुबह 8:00 बजे तक वह खेलता रहा और उसे नाश्ता भी कराया गया। परंतु अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और 10:00 बजे के करीब उसकी भी मौत हो गई।

 इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू ने सीजी न्यूज़ ऑनलाइन को बताया कि अहिवारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक छह में साहू परिवार रहता है। और कल कल सुबह उनके दोनों ही बच्चों को सांप ने डसा था । जिसके कारण मौत हुई है। इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी परिजनों के द्वारा नहीं दी गई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को जानकारी विलंब से प्राप्त हुई और परिजनों के द्वारा दोनों ही बच्चों का पोस्टमार्टम भी कराने से इंकार कर दिया गया है।