*माडल टाउन गार्डन में युवक को कई ने मिलकर पीटा, जुर्म दर्ज*

*माडल टाउन गार्डन में युवक को कई ने मिलकर पीटा, जुर्म दर्ज*


माडल टाउन गार्डन में युवक को कई ने मिलकर पीटा, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 6 जनवरी। माडल टाउन गार्डन में बीती रात दोस्त के साथ बैठे युवक से कुछ लोगों ने अकारण हमला करते हुए उसे जमकर पीट दिया। घटना रात लगभग 10 बजे की है। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

सुपेला पुलिस ने बताया कि उत्कल गार्डन के पास रहने वाला 24 वर्षीय गोपी सागर अपने दोस्त आशीष के साथ उत्कल गार्डन माडल टाउन के पास बैठा था तभी रात में माडल टाउन निवासी मलिक एवं उसके साथी आए तथा अकारण एक राय होकर गोपी से गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट की। आरोपियों ने चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से भी उस पर हमला किया है। गोपी की रिपोर्ट पर मलिक और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।