राजधानी रायपुर में गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई ट्रॉली से, उड़े परखच्चे, बाल बाल बचे यात्री, वाली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई ट्रॉली से, उड़े परखच्चे, बाल बाल बचे यात्री, वाली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज


रायपुर, 30 अक्टूबर। बीती देर रात राजधानी के रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। जब गीतांजलि एक्सप्रेस एक पार्सल ट्राली से टकराई गई। पार्सल कर्मचारियों के खिलाफ आरपीएफ ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक पार्सल की एक ट्राली प्लेटफार्म नंबर 5-6 की तरफ से आ रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म से मुंबई से हावड़ा जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस छुटी ही थी कि पार्सल ट्राली टकरा गई। इस हादसे के बाद अधिकारी पूरे मामले की जांच करने रेलवे स्टेशन पहुंचे। और इस मामले में ट्राली चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आरपीएफ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।

आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 145, 147, 154, 174 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इंजन की बिलासपुर रेलवे स्टेशन में तकनीकी जांच करवाई गई। इंजन में किसी भी प्रकार की क्षति होना नहीं पाया गया है, लेकिन वहीं ट्राली के परखच्चे उड़ गए। इस मामले में आरपीएफ ने ट्राली ड्राइवर को यात्रियों की जान जोखिम में डालने, रेल संचालन में रूकावट और न्यूसेंस पैदा करने के मामले दर्ज किए गए हैं।