छावनी थाना में पीड़िता ने बताया कि लव मैरिज कर धर्म परिवर्तन का दबाव, अप्राकृतिक संबंध और गो मांस खिलाने का भी आरोप

छावनी थाना में पीड़िता ने बताया कि लव मैरिज कर धर्म परिवर्तन का दबाव, अप्राकृतिक संबंध और गो मांस खिलाने का भी आरोप


घर से भागकर कोलकाता में शादी कर भिलाई लौटे पति ने बरपाया “कहर”

भिलाई नगर, 1 सितंबर। शादीशुदा युवती ने छावनी थाना पहुँच पति पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उन दोनों ने घर से भागकर कोलकाता में शादी की फिर भिलाई आ गए। शादी बाद पति ने उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने और गो मांस खिलाने का दबाव बनाया है। पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ आकर छावनी थाने में केस दर्ज करवाया है। इस मामले में भिलाई निवासी एक युवक पर दूसरे धर्म की लड़की से शादी कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं युवक पर महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने और उसे गो मांस खिलाने का भी आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत छावनी थाना में दर्ज कराई है। मामला भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत कैंप क्षेत्र का है। जहां आरोपी मोहम्मद अकबर (25 वर्ष) का प्रेम प्रसंग 20 साल की पीड़िता से हुआ। इसके बाद दोनों 8 माह पहले दिसंबर में घर से भागे और रायपुर, जबलपुर, भोपाल, दिल्ली होते हुए कोलकाता गए। अकबर ने पीड़िता को कोलकाता में अपनी बहन के घर पर रखा। इस दौरान पीड़िता के साथ अकबर ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। उसी दौरान युवती के घर वालों की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कोलकाता भागने के 2 महीने बाद दोनों वापस भिलाई लौट गए और थाने में आकर दोनों ने जानकारी दी कि दोनों ने शादी कर ली है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि अकबर ने उससे वायदा किया था कि वो उसे अपना धर्म मानने के लिए कभी मजबूर नहीं करेगा। बावजूद इसके आरोपी व उसके परिजन मिलकर उसे दूसरा धर्म मानने के लिए विवश किया। बात नहीं मानने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। लगातार पिछले 6 महीनों तक प्रताड़ना झेलने के बाद रविवार को वह भाग कर अपने माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया है कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा, फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के बाद और क्या कुछ इस मामले में निकलकर आता है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, प्रताड़ना और धार्मिक विषयक के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।