मां की चिखती रह गई पलक झपकते ही मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक समेत ट्रक को भिलाई 3 पुलिस ने थाना लाया
भिलाईनगर। भिलाई 3 थाना अंतर्गत गुरुवार को भाई को राखी बांधने के बाद मायके से ढाई साल के मासूम को लेकर मां आटो पकडऩे के लिए फोरलेन रोड पर सिरसा चौक के पास डिवाइडर पार कर रही थी। उसी बीच उसके हाथ से बच्चा छुट गया। रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने मासूम को पलक झपकते कुचल दिया। मां चीख पड़ी, लेकिन उसके बच्चे का हाथ जिंदगी भर के लिए छुट गया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि शाम करीब 7 बजे के करीब सिरसा चौक के पास की घटना है। दुर्ग गया नगर निवासी मीरा देवांगन पति नीरज देवांगन 38 वर्ष अपने ढाई से मासूम शिवांग चंद्रा आदित्य को लेकर मायके श्याम नगर भिलाई -3 रक्षाबंधन पर्व पर आई हुई थी। मीरा ने भाई को राखी बांधी। इसके बाद शाम को दुर्ग जाने मायके से निकली। बच्चे का हाथ पकड़कर फोरलेन रोड के डिवाइडर को पार कर रही थी। उसी बीच शिवांग ने हाथ छोड़ाकर फोरलेन की तरफ भागा। पल भर में रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को रोकवाया। ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाना ले गए। राहगिरों ने आधे घंटे तक एनएच को जाम कर दिया था। इस दर्दनाक घटना को देख भिड़ आक्रोशित हो गई। ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया। गनिमत इतनी रही कि भिलाई तीन थाना पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई। भिड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को सड़क से उठाकर शवगृह के लिए भेजा।

