बीएसपी में सोमवार को हुए ब्लास्ट मामले में जिम्मेदार प्रबंधक, इंचार्ज, ठेकेदार व शिफ्ट इंचार्ज पर जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 10 नवंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र में विगत 8 नवंबर को हुए ब्लास्ट में सुरक्षा को ताक पर रख कार्य लेने और पर्याप्त सुरक्षा साधन के अभाव में लापरवाही पूर्वक कार्य करने पर हुए हादसे के लिए संयंत्र प्रबंधन सहित, साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। 

गौरतलब हो कि सोमवार को संयंत्र के एमआरडी स्लेग यार्ड -2 में रात्रि 8 बजे लेडल को खाली करते समय हुए ब्लास्ट से 5 श्रमिक झुलस गए थे। झुलसे श्रमिक विजय कुमार दलई की रिपोर्ट पर भिलाई भट्टी पुलिस ने जिम्मेदार संयंत्र प्रबंधन के इंचार्ज अफसर, साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज के खिलाफ धारा 337 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले में साइड ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।