*भिलाई जन घोषणा पत्र में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ट्रामा सेंटर, मल्टीपार्किंग, टाउनशिप वासियों को बिजली योजना का लाभ एवं स्मृति नगर सोसाइटी का निगम में समायोजन का वादा*

*भिलाई जन घोषणा पत्र में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ट्रामा सेंटर, मल्टीपार्किंग, टाउनशिप वासियों को बिजली योजना का लाभ एवं स्मृति नगर सोसाइटी का निगम में समायोजन का वादा*


भिलाई जन घोषणा पत्र में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ट्रामा सेंटर, मल्टीपार्किंग, टाउनशिप वासियों को बिजली योजना का लाभ एवं स्मृति नगर सोसाइटी का निगम में समायोजन का वादा

भिलाई नगर 18 दिसंबर । भिलाई नगरीय निकाय चुनाव 2021 के तहत आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जन घोषणा पत्र जारी करते हुए जनता से वादा किया है कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ट्रामा सेंटर टाउनशिप क्षेत्र में बिजली बिल योजना का लाभ पहुंचाने स्मृति नगर सोसाइटी को भिलाई निगम में समायोजित करने सहित 14 बड़े कार्यो को शामिल किया गया है।

भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव 2021 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आज जिला भिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव अंत्यावसायी, सहकारी और वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी ने आज पत्र वार्ता के दौरान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए 14 बड़े कार्य करने का वादा किया गया है। भिलाई क्षेत्र की सम्मानित जनता के मंशा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं में घोषणाएं की जा रही हैं, जो इस प्रकार हैं –

 ● हुड़को की रजिस्ट्री कराने का प्रयास।

 ● सेक्टर टाउनशिप क्षेत्र में बिजली बिल योजना का लाभ पहुँचाया जावेगा।

 ● नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि पर पट्टा प्रदान किया जावेगा।

● सुपेला, पावर हाउस में ओवर ब्रिज के नीचे मल्टीपाकिंग का निर्माण।

 ● नसम्पत्ति कर एवं समेकित कर कम किया जावेगा।

● टाउनशिप सेक्टर क्षेत्र के बैक लाइन में चेकर टाइल्स एवं सम्पूर्ण सीवरेज लाइन का सुधार।

● लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित किया जावेगा। 

● वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों में महिलाओं हेतु विशेष शौचालय पिंक टॉयलेट का निर्माण।

● नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास योजना से स्वरोजगार प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।

● नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आबादी भूमि में काबिज जनों को मालिकाना अधिकार प्रदान किया जाएगा।

● भिलाई टाउनशिप सेक्टर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा।

● नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नलजल योजना में शिवनाथ से पानी सप्लाई शुरू करते हुए सभी घरों तक नल की सुविधा।

● स्मृति नगर सोसायटी को निगम में समायोजित किया जाएगा।

•● ऐसे हितग्राही जिनके नल कनेक्शन न होने के बावजूद जल कर लिया गया है ऐसे सभी जनों का जलकर माफ किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने जनता को आश्वस्त किया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 वर्ष में किए गए जनहित के कार्यों एवं उनके द्वारा महापौर रहते हुए 5 साल तक भिलाई की जनता की की गई सेवा का उन्हें अवश्य ही प्रतिफल इस नगरी निकाय चुनाव में प्राप्त होगा।