खुर्सीपार में स्ट्रीट लाइट के नीचे जमी थी जुआ की महफिल, पांच गिरफ्तार

खुर्सीपार में स्ट्रीट लाइट के नीचे जमी थी जुआ की महफिल, पांच गिरफ्तार


खुर्सीपार में स्ट्रीट लाइट के नीचे जमी थी जुआ की महफिल, पांच गिरफ्तार 

भिलाई नगर, 26 नवंबर।  बीती रात महफिल जमा हार जीत का दांव लगा रहे पांच जुआरियों को खुर्सीपार पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गयी है। 

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट सब्जी मंडी खुर्सीपार में कुछ जुआरी स्ट्रीट लाईट के नीचे 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की हार जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वसीम पिता अजीम अंसारी (25 वर्ष), रविन्दर पिता जगतार सिंह (27 वर्ष), सुनील अग्रवाल पिता लक्ष्मण अग्रवाल (40 वर्ष), विशाल तिवारी पिता सुरेश तिवारी (32 वर्ष), रंजीत गिल पिता परगट सिंग (32 वर्ष) सभी निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार को पकडा़। इनसे नगदी रकम 1800 रूपये एवं ताश पत्ती जब्त की गयी।