*खुर्सीपार में सौ रूपये के लिए जमकर पीटा, सिर फोड़ा*

*खुर्सीपार में सौ रूपये के लिए जमकर पीटा, सिर फोड़ा*


खुर्सीपार में सौ रूपये के लिए जमकर पीटा, सिर फोड़ा 

भिलाई नगर, 12 जनवरी। खुर्सीपार में देनदार के नौकर का रास्ता रोक आरोपी ने महज 100 रूपये के लिए पीटते हुए उसका सिर फोड़ दिया। कल रात हुई इस घटना में खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ड्रायवर शुक्ला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि क्वाटर नम्बर 41/डी केएलसी जोन 2 मछली मार्केट खुर्सीपार निवासी 30 वर्षीय नीरज तिवारी खुर्सीपार स्थित सतीश पाठक के बारदाना दुकान में काम करता है। कल रात काम करके वापस घर आ रहा था तभी राकेश होटल के पीछे केनाल रोड बोलबम चौक के पास ड्रायव्हर शुक्ला ने उसका रास्ता रोक लिया और बोला कि तुम्हारे मालिक सतीश पाठक से मुझे 100 रूपये लेना है, तुम दो। नीरज ने कहा कि मेरे पास पैसा नही है और उसने मालिक को फोन लगा बताया कि ड्रायवर शुक्ला 100 रूपये मांग रहा है। सतीश कुमार पाठक ने कहा कल सुबह पैसा दे दूंगा और फोन कट गया। नीरज ने शुक्ला को बताया कि मालिक कल सुबह आपका पैसा देने बोले हैं। इस पर शुक्ला तमतमाते हुए नीरज को चौराहे पर पीटने लगा। विरोध करने पर समीप पडे़ पत्थर से भाग रहे नीरज का सिर फोड़ दिया। लोगों के बीचबचाव बाद शुक्ला के चंगुल से छूट नीरज ने रात में थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है।