हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड का केन्द्रीय मूल्यांकन पूर्णता की ओर- नतीजे 05 जुलाई को, शेष 13 परीक्षा परिणाम भी शीघ्र

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड का केन्द्रीय मूल्यांकन पूर्णता की ओर- नतीजे 05 जुलाई को, शेष 13 परीक्षा परिणाम भी शीघ्र</em>


दुर्ग 27 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड का केन्द्रीय मूल्यांकन पूर्णता की ओर है। मूल्यांकन कार्य 30 जून समाप्त होने की आशा है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षा में प्रविष्ट बीएड के विद्यार्थियों को बीएड डिग्री की तत्काल और आवश्यकता को देखते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने केन्द्रीय मूल्यांकन के निर्देश दिये थे। आज विश्वविद्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर कुलपति ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड के परीक्षा परिणाम जल्दी से जल्दी घोषित करने के निर्देश दिये।
डॉ राजमणि पटेल ने बताया कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की लगभग 18000 कापियां मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई थीं। जिनमें से लगभग 16000 से अधिक काॅपियों का केन्द्रीय मूल्यांकन कार्य हो चुका है। वहीं एमएड की लगभग 1500 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य भी प्रगति पर है। विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों के लगभग 40 से अधिक प्राध्यापक प्रतिदिन केन्द्रीय मूल्यांकन कार्य कर रहे है। कुलपति डाॅ. पल्टा ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक परीक्षा के शेष बचे 13 परिणाम भी शीघ्र घोषित करने के समूचित प्रयास किये जाये। डाॅ. पल्टा ने मुख्य परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ नकल प्रकरणों का भी गठित समिति के माध्यम से शीघ्र निपटारा किया जावे।