मीडिया के सामने कांग्रेस नेता ने खुद ही चेहरे पोत ली कालिख 🟪 कहा-फूल सिंह बरैया को मुंह काला नहीं करने दूंगा, इसीलिए मैंने अपना मुंह काला किया है

<em>मीडिया के सामने कांग्रेस नेता ने खुद ही चेहरे पोत ली कालिख 🟪 कहा-फूल सिंह बरैया को मुंह काला नहीं करने दूंगा, इसीलिए मैंने अपना मुंह काला किया है</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 6 दिसंबर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ग्रामीण किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री योगेश दंडोतिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने मुंह पर कालिख पोत ली। उन्होंने कहा कि ‘फूल सिंह बरैया को मुंह काला नहीं करने दूंगा, इसीलिए मैंने अपना मुंह काला किया है और कल भोपाल जाकर बरैया का समर्थन करूंगा।”


आपको बता दें कि दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक चुने गए बरैया ने मंगलवार को कहा था कि वे 7 दिसंबर को भोपाल में राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे, चुनाव में हेर फेर की गई है। विधानसभा चुनाव के पहले भी बरैया ने कहा था कि अगर भाजपा को 50 सीटें भी मिल गईं तो वे राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे।