*भिलाई निगम के वार्ड 38 से भाजपा प्रत्याशी पीयूष मिश्रा के पक्ष में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने ली सभा*

*भिलाई निगम के वार्ड 38 से भाजपा प्रत्याशी पीयूष मिश्रा के पक्ष में  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने ली सभा*


भिलाई निगम के वार्ड 38 से भाजपा प्रत्याशी पीयूष मिश्रा के पक्ष में  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने ली सभा

 भिलाई नगर 15 दिसंबर नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 38 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पीयूष मिश्रा के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 3 साल से कांग्रेस का राज है में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। पूरे भिलाई दुर्ग में शराब एवं गांजा अवैध कारोबार फल-फूल रहा है । कबाडियो को संरक्षक मिल रहा है।  सभी जानते हैं जो लोग केनाल रोड का विरोध करते थे वही लोग आज केनाल रोड पर वाहन चलाकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। इसी केनाल रोड का हवाला देते हुए डेंगू बनने का सबसे बड़ा कारण बताया गया था। आज वही लोग उसी पर गाड़ी से चल रहे हैं। श्री पांडे ने कहा कि उन्ही पार्षद प्रत्याशी को चुनना है जो भाजपा के है इन्हें पार्षद बना कर भाजपा का महापौर भी चुनना है। निर्दलीयों का कोई दल नहीं होता है। अपने वोट की किमत को समझो आपका वोट तय करेगा। आने वाले समय में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाना है । आज इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है थी पानी की । भाजपा शासन में  पानी लाने का काम किया गया है । जब भाजपा का पार्षद एवं महापौर आप चुन कर भेजेंगे तो विकास ही विकास होगा ।

पार्षद प्रत्याशी पीयूष मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने आपके बीच भेजा है। आपके आशीर्वाद एवं जन समर्थन से ही मुझे पार्षद बना कर भेजना है । आप का वोट तय करेगा इस वार्ड में विकास की गंगा बहाना है। सभा के पास कुछ कांग्रेसियों द्वारा सभा में अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की गई थी । पीयूष मिश्रा ने कहा इससे कांग्रेसियों का चरित्र सामने आता है। जो अपनी हार मान चुके इसलिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं।आने वाली बीस तारीख को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में ही मतदान करना है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।