सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 जनवरी । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दुर्ग जिले में नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई धमधा और उतई के 15-15 पार्षदों की लिस्ट जारी की गई है।
पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, और अन्य नगर निगमों के प्रत्याशियों के नामों को प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी दी है। प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय समीकरणों, जनाधार और संगठन की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।




