दुर्ग में 76 साल का तस्कर अफीम एवं डोडा चूरा बेच रहा था शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे

दुर्ग में 76 साल का तस्कर अफीम एवं डोडा चूरा बेच रहा था शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे


🛑अफीम एवं डोडा चुरा तथा जीप सहित कुल 1,81,000 का माल जप्त

दुर्ग,15 दिसंबर। थाना पुलगांव पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अफीम, डोडा चूरा के सांथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अंजोरा क्षेत्र के कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप से बेच रहा था। अफीम एवं डोडा चुरा तथा जीप सहित कुल 1,81,000 का माल जप्त किया गया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना दुर्ग पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे ग्राम महमरा कैफेटेरिया के पास जीप क्रमांक C.G.07 ZD 9956 के चालक द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम तथा डोडा चूरा को अपने जीप में रखकर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को बिकी कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उपरोक्त आरोपी सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग को घटना स्थल से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से काफी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा, अफीम, घटना में प्रयुक्त जीप वाहन, व 01 नग मोबाईल फोन कुल कीमती करीबन 1,81,000 रूपये को जप्त किया गया है। उक्त मादक पदार्थ को किसी अज्ञात लड़कों द्वारा हाईवे पर पहुंचाना बताया गया। जिसे चिल्हर में ट्रक चालकों को बिकी करना बताया गया है। जिसके सप्लाई चैन को ध्वस्त करने हेतु पुलिस द्वारा सतत् कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

अपराध कमांक :-637/25
धारा* :- 18 (ख), 15 (ख), 27 (क) एन.डी.पी. एस.एक्ट

नाम पता आरोपी सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग

बरामद मादक पदार्थ

01.मादक पदार्थ डोडा चूरा का वजन 3.869 कि.ग्रा. कीमती 58,000/-रूपये

02.अफीम चिट्टा चिपचिपा
वजन 57 ग्राम कीमती 9000/-

03.एक पोर्टेबल इलेक्ट्रिानिक तौल मशीन कीमती करीबन 2,000/-रूपये

03.एक पुरानी वाहन जीप कमांक C.G.07 ZD 9956 कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये

04.नग नोकिया कंपनी का की पैड मोबाईल फोन कीमती करीबन 1500/- रूपये

05.मादक पदार्थ डोडा चूरा एवं अफीम की बिक्री रकम 11,000/- कुल कीमती 1,81,500/- रूपये