दुर्ग 08 जून । ग्राम राहटादाह धमधा में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी थी।आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि मुसाफिर दास मारकंडे उम्र 27 साल सा. राहटादाह ने रिपोर्ट दर्ज कराया 24 मई 2025 के रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थी का बडे़ पिता धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे, उसका लड़का शंकरदास मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ वाद विवाद कर रहा था। तो धमरपाल मारकंडे अपने लड़के शंकर मारकंडे को लड़ाई झगड़ा करने से मना किया तो शंकर अपने पिता से ही गाली गलौज कर वही पर पड़े ईंट को उठाकर अभी जान सहित खत्म कर दूंगा। कहकर ईंट से सिर में मार दिया। जिससे धरमपाल मारकंडे के सिर एवं बायां आंख के पास चोंट आया था। जिसका ईलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा था, ईलाज के दौरान 4 जून को मौत हो गया। थाना धमधा में अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी पुत्र शंकरदास मारकंडे को पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में दाखिल किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज साहू, थाना प्रभारी, प्र.आर. राजकुमार चौहान, आर प्रशांत कुमार साहू, जितेन्द्र धीवर आर., अलाउद्दी शेख, अमित वर्मा का सराहनीय कार्य रहा हैं।

