सीजी न्यूज आनलाईन, 4 जून। लोकसभा चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया ने बड़ी बढ़त बना ली है। बृजमोहन अग्रवाल ने पहले राउंड के बाद 32 हजार और राठिया ने 35 हजार की बढ़त बना ली है। राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 9 हजार और कोरबा से ज्योत्सना महंत ने 67 सौ वोटों की बढ़त बना ली है। बस्तर में भाजपा प्रत्याशी ने 5 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। दुर्ग में विजय बघेल लगभग 7 हजार वोटों से आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में भूपेश की 9 हजार, कोरबा से ज्योत्सना 7 हजार, बृजमोहन 32 हजार तो राठिया की 35 हजार से बढ़त

