🛑 मांगे 50000, ACB ने 10000 की रिश्वत लेते पकड़ा थाने में
सीजी न्यूज ऑनलाइन 06 अप्रैल । कोरबा में ACB बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरदीबाजार थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी पंचराम चौहान ने शिकायत की थी कि मनोज मिश्रा ने उसकी बोलेरो गाड़ी को डीजल चोरी में फंसाने की धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग की थी।
ACB द्वारा शिकायत की पुष्टि के बाद आज 5 अप्रैल को ट्रैप योजना बनाकर आरोपी को थाना परिसर में रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पिछले सात महीनों में प्रदेश में यह पुलिस पर छठी ट्रैप कार्रवाई है।

