बीएसपी वर्कर्स यूनियन में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के 25 कर्मचारियों ने यूनियन की सक्रिय सदस्यता की ग्रहण
भिलाई नगर 4 मार्च । बीएसपी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय सेक्टर 7 में यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता की अध्यक्षता में हुई । जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया । इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया सेल में नान एनजेसीएस यूनियन फोरम बन जाने से अब कर्मचारियों की आवाज सेल प्रबंधन तक आसानी से पहुंच सकेगी ।
इसलिए कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की सशक्त स्वतंत्र यूनियन जिसको नान एन जे सी एस फोरम में शामिल किया गया है। हम सब उसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । कर्मचारियों ने कहा कि अब तक एनजेसीएस यूनियने कर्मचारियों का उचित हक दिलाने में नाकाम साबित हुई है । उन्होंने कहा कि हम सभी आने वाले समय में भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी वर्कर्स यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगे और कर्मचारी हित में किए जा रहे इस यूनियन की कोशिशों को कार्य रूप में प्रणित करने का पूरा प्रयास करेंगे l युवा कर्मचारी जिनको हर तरह से एनजेसीएस यूनियनों ने ठगा है उन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उचित प्लेटफार्म मिलने की खुशी जाहिर करते हुए युवा कर्मचारी साथियों ने कहा की एनजेसीएस यूनियन तथा भिलाई की मान्यता प्राप्त यूनियन ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है l
कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों में रामू , मनीष लाल चंदन कुमार (ओएचपी) एस गिरीश (सी एण्ड आई टी), मनोज कुमार चंद्राकर (एसएमएस 3 ) शीजा गिरीश (मार्केटिंग), ओंकेश्वरी देवांगन (सी एंड आईटी) नवीन कुमार कुंडू (मर्चेंट मिल) शशि कुमारी रात्री (आरसीएल) संजय कुमार सोनी (पी वी पुल) लक्ष्मीनारायण साहू (मशीन शॉप 1) मोहन राव (कोक ओवन ) तुषार चौधरी( एसएमएस 3) टी लक्ष्मण मूर्ति (ई बी एण्ड एस आई), पी कोटेश्वर राव (बी एफ 8), सुनील कुमार (कंप्रेसर एंड एयर स्टेशन) भवानी शंकर( फोर्ज शॉप) राम सुमेर राय (मशीन शॉप 1) राजेश कुमार बारस्कर (इंस्ट्रूमेंटेशन) बी मोहन राव ( ईबी एंड एस आई) रवि कुमार (ई डी डी ), के रामू ( जल प्रबंधन) आदि ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की l बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खुबचंद वर्मा, सुरेश सिंह, टी डीलेश्वर राव, शिवबहादुर सिंह, जितेंद्र यादव, सी नरसिंह राव, संदीप सिंह, आशीष श्रीवास्तव , राजेश यादव, प्रदीप सिंह, के एल अहिरे, आर के देशमुख, डी के गिरी आदि शामिल थे l

