*बीएसपी में मटेरियल लोडिंग कराते समय सेमी प्लॉटर ने ट्रक को ठोका, 15 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, चार घायल*

*बीएसपी में  मटेरियल लोडिंग कराते समय सेमी प्लॉटर ने ट्रक को ठोका, 15 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, चार घायल*


बीएसपी में  मटेरियल लोडिंग कराते समय सेमी प्लॉटर ने ट्रक को ठोका, 15 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, चार घायल

भिलाई नगर 8 मार्च । भिलाई स्‍टील प्‍लांट के भीतर हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई है। जबकि चार मजदूर बाल-बाल बच गए। स्‍टील मेल्टिंग शॉप-3 में मटेरियल लोडिंग कराते समय एक सेमी प्‍लोटर ने ट्रक को ठोकर मार दी। ट्रक में सवार पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। करीब 15 मीटर नीचे गिरने की वजह से खुर्सीपार निवासी ठेका मजदूर केवल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। शेष अन्‍य ठेका मजदूर सुरक्षित हैं। उन्‍हें मामूली रूप से चोट लगी है।

प्रत्‍यक्षदर्शी कर्मचारियों ने बताया कि कॉर्बन ब्रिक्‍स से भरा ट्रक स्‍टील मेल्टिंग शॉप में पहुंचा था। इसमें आरईडी-1 के मजदूर सवार थे। दूसरे स्‍थान से ब्रिक्‍स को लाकर यहां उतारा जाना हादसा था। इसी बीच क्रेन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही ट्रक गड्ढे की तरफ बढ़ गया। आधा ट्रक गड्ढे में गिरने के बाद फंस गया। इस अफरातफरी में एचएसएलटी मजदूर केवल कुमार जान बचाने के लिए जंप मार दिया, लेकिन वह बच नहीं सका। करीब 15 मीटर ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि शेष मजदूर बारी-बारी से नीचे उतर गए। ट्रक में तीन महिला मजदूर, दो पुरुष और एक ड्राइवर सवार थे।

बीएसपी जनसंपर्क विभाग का कहना है कि दोपहर लगभग 3.40 बजे भिलाई इस्पात सयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में रेफ़्रेक्टरी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से ईंटें लेकर आई ट्रक से सेमी-पोर्टल क्रेन टकराने से ट्रक पर सवार बसंत ब्रदर्स  के 55 वर्षीय अकुशल ठेका श्रमिक केवल कुमार ट्रक के डाले से जमीन पर गिर गए। केवल को तुरन्त बीएसपी के एम्बुलेंस में सयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।