दिनदहाड़े दुर्ग में शराब पीने रुपए उगाही के लिए हाईवा को रोका, ड्राइवर ने विरोध किया तो मारी थप्पड़ फोड़ा हाईवा का कांच
दुर्ग 20 अगस्त ।पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल पोटिया कला शराब दुकान के पास दिनदहाड़े हाईवा को रोककर हाईवा चालक की जमकर पिटाई कर दी एवं वाहन के सामने का कांच पत्थर मारकर तोड़ दिया । तीनों आरोपी वाहन चालक से शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर रहे थे। वाहन चालक की रिपोर्ट पर से पुलगांव पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्रार्थी जग्गू पटेल निवासी ग्राम पथरिया नंदिनी सोहन जैन के वाहन हाईवा क्र0 CG 07 BZ 7716 का ड्राईवर है। कल 19 अगस्त को दिन मे करीब 12:00 बजे उक्त हाईवा वाहन मे मुरूम खाली करके धनौरा से वापस पुलगांव चौक आ रहा था। ग्राम पोटियाकला देशी शराब दुकान के पास पहुचा था तभी 3 तीन युवको ने वाहन को रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे । रुपए देने से इनकार करने पर तीनों युवक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर थप्पड मारी एवं हाईवा के सामने मेन ग्लास, बाये तरफ को पत्थसर मारकर तोड दिये है ड्राइवर द्वारा घटना की जानकारी फोन से वाहन मालिक सोहन जैन दी । सोहन जैन मौका स्थल पहुंचे एवं घटना करने वाले के बारे मे पुछने पर आस पास के लोग बताये कि उनका नाम धर्मेन्द्रय, हरीश चंद तथा एक अन्य है । वाहन का शीशा टुटने से करीब 35-40 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ है। वाहन चालक जग्गू यादव की रिपोर्ट पर से पुलगांव पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भादवी की धारा 294, 323, 327, 34, 341, 427, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

