भिलाई टाउनशिप में बाईक ने मासूम को मारी ठोकर 🛑 पैर की हड्डी टूटी, कमर व चेहरे में भी गंभीर चोट 🟢 शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी

भिलाई टाउनशिप में बाईक ने मासूम को मारी ठोकर 🛑 पैर की हड्डी टूटी, कमर व चेहरे में भी गंभीर चोट 🟢 शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी



भिलाई नगर, 2 जून। घर से खेलने ग्राउंड जा रहे 12 वर्ष के लड़के को तेज रफ्तार बाईक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे लड़के के पैर की हड्डी टूट गई और कमर सहित शरीर के अन्य भाग में चोट आई है। घायल बालक को परिजनों ने उपचारार्थ श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बच्चे के पिता की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने बाईक क्रमांक सीजी 07 एडब्ल्यू 8701 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 29 मई की शाम सेक्टर-7 सड़क 21/ए निवासी रूप सिंह (40 वर्ष) ने सूचना दी कि उनका बेटा पवन स्ट्रीट से सायकल में अपने मित्र जो घर के पास ही रहता है, के साथ सायकल से ग्राउण्ड में खेलने के लिए निकल रहा था तभी सामने से आ रही मोटर सायकल क्र. सीजी 07 एडब्ल्यू 8701 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर ठोकर मार भाग गया। पवन के दाएं पैर के घुटने के नीचे की हड़्ड़ी टुट गई है, चेहरे व कमर में भी चोट आई है। उसे घायलावस्था में श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज जुनवानी में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता ने बाईक के विषय में पतासाजी के बाद 1 जून की शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है।