भिलाई में अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे सेल्समेन को मारी ठोकर, मौके पर मौत

भिलाई में अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे सेल्समेन को मारी ठोकर, मौके पर मौत


🛑बाइक क्षतिग्रस्त, मृतक पुरानी भिलाई का था रहने वाला

भिलाई नगर 21 दिसंबर। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती मध्य रात्रि नेशनल हाईवे रोड क्रमांक 53 खुर्सीपार गेट के पास बाइक से घर लौट रहे सेल्समेन को अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में सेल्समेन की मौत हो गई। खुर्सीपार पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक मोहन कुमार पाण्डेय पिता स्व. हरीशंकर पाण्डेय उम्र 30 साल विश्व बैंक कालोनी भिलाई 03 में रहता है। पुलगांव कपडा दुकान में काम करता है। 20 दिसंबर के रात्रि करीबन 12:30 बजे पुलगांव कपड़ा दुकान से बाइक हिरो होण्डा क्रमांक CG07AF9166 से भिलाई तीन आ रहा था। नेशनल हाईवे 53 खुर्सीपार गेट के पहले मृतक के बाइक को अज्ञात वाहन द्वारा तेज रफ्तार खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार हो गया।

इस दुर्घटना में मृतक के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई एवं मृतक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हैं। शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराकर परिजनों सुपुर्द किया। मर्ग जांच में खुर्सीपार पुलिस द्वारा कल शाम 7:00 के करीब अपराध धारा 106(1) बीएनएस, 184 एमव्ही एक्ट का अपराध घटित पाये जाने से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।