भिलाई में एक्सीडेंट हाईवा ने बाइक सवार 3 को मारी ठोकर युवक युवती की मौत

भिलाई में एक्सीडेंट हाईवा ने बाइक सवार 3 को मारी ठोकर युवक युवती की मौत


🛑एक युवती घायल, हाईवा जप्त

भिलाईनगर, 18 दिसंबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर को ग्राम सोमनी रोड पर मेहंदी बाडी के पास एक हाईवा द्वारा बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक एक युवती की मौत हो गई। जबकि घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा हाईवा जप्त कर लिया गया है।


पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक आज दोपहर को एक बाइक में सवार दो युक्ति एवं एक युवक पुरानी भिलाई से गनियारी जा रहे थे। दोपहर को करीब 2:15 के लगभग ग्राम सोनी रोड पर मेहंदी बड़ी के पास हाईवा क्रमांक सीजी 04 एलएस 9146 के द्वारा तेज जवान लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल जोरदार ठोकर मार दी। मोटरसाइकिल होंडा CG07 BL9972 जिस युवक सुमित धीवर 25 वर्ष,ग्राम -फूंडा, पाटन चल रहा था। युवती भूमिका बंजारे 24 वर्ष ग्राम गनियारी की मौत हो गई। दोनों के शवों को मर्कचुरी भेजा गया। मृतका भूमिका बंजारे पिता अश्वनी कुमार बंजारे उम्र 23 साल ग्राम गनियारी की रहने वाली बताई गई है। घायल में सनोज सोनकर पिता हरीशचंद्र सोनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम गनियारी घायल है। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा हाईवा चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक- 508/25 धारा -281, 125(a), 105 bns, 184 mv एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।