भिलाई में तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड, मकान की दीवार से टकराने के बाद जा गिरी गड्ढे में

भिलाई में तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड, मकान की दीवार से टकराने के बाद जा गिरी गड्ढे में


🛑एक युवक की मौत, तीन घायल देर रात्रि डेढ़ से 2:00 बजे की घटना

भिलाई नगर 14 जनवरी 2026। दुर्ग से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नंदिनी रोड में बोगदा पुलिया से कुछ दूरी पर तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर कल रात्रि डेढ़ से 2:00 बजे के करीब सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। इसके बाद कार एक मकान की दीवार में टकराई और गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रवीण कुमार निवासी सुपेला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जो बुरी तरह घायल हो गए। घायलो का इलाज बीएमसी हॉस्पिटल में चल रहा है।

जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि घटना नंदिनी से जामुल रोड की है जब कार में सवार होकर चार युवा नंदिनी से जामुल की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार कर रात्रि डेढ़ से 2:00 बजे के मध्य पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई इसके बाद समीप घर की दीवार से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। कर क्रमांक सीजी 10 A K 7522 को राहुल साहू चल रहा था। जैसे ही हादसा हुआ जोरदार आवाज आई । इससे आसपास के घर के लोग बाहर निकल गए।

उन्होंने हादसा देखा और फौरन इसकी सूचना डायल 112 को दी मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायलों को निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। तो वही एक युवक के मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक का नाम प्रवीण कुमार निवासी सुपेला का रहने वाला बताया गया है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के मध्य बताई गई है। घायलों में राहुल साहू, आकाश एवं प्रशांत मांडले को घायल अवस्था में बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जामुल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।