जरूरी खबर 🛑 मई महीने में 1️⃣4️⃣ दिन बंद रहेंगे बैंक 🟢 फटाफट निपटा लें काम

जरूरी खबर 🛑 मई महीने में 1️⃣4️⃣ दिन बंद रहेंगे बैंक 🟢 फटाफट निपटा लें काम



सीजी न्यूज आनलाईन, 30 अप्रैल। आरबीआई के अनुसार मई के महीने में कुल 14 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टिया रहेंगी। आपको बता दें कि मई के पहले सप्ताह ही 2 दिन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?
कल मई की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी। 1 मई, बुधवार को मजदूर दिवस है। इसके आलावा महाराष्ट्र दिवस भी है। इस अवसर पर मुंबई समेत कई जगहों पर बैंकों हॉलिडे होगा। इसके बाद 16 मई (गुरुवार) को राज्य दिवस के अवसर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 19 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 May (सोमवार) को लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे। 23 मई (गुरुवार) को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 25 मई (शनिवार) को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 26 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। कल 1 मई 2024 को मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, चेन्नई, कोच्चि, तेलंगाना, इंफाल, कोलकाता, बेलापुर, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम में बैंक हालीडे होगा। 8 मई, बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इस मौके पर कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 7 मई मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जिन शहरों में मतदान है, वहां बैंक बंद रहेंगे। 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया है और इस अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु में 10 मई से 12 मई तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश भर के बैंक 11 मई को चौथे शनिवार और 12 मई को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे।