दुर्ग, 8 सितंबर । छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं है यहां के कई पर्यटन स्थल विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के तुल्य है। हमें इन स्थलों का भ्रमण कर उनकी महत्ता का ज्ञान होना चाहिए। ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डाॅ. पल्टा आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा जुलाई-अगस्त 2023 माह में आयोजित छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल पर केंद्रित एक माह के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के प्रमाण पत्र आज विश्वविद्यालय के टैगोर हाॅल में ऑफलाइन रूप से वितरित कर रही थीं। डाॅ. पल्टा ने सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। यह जानकारी देते हुए सर्टिफिकेट कोर्स की समन्वयक एवं विश्वविद्यालय की डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल ने बताया कि इस कोर्स में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें महाविद्यालयों के प्रचार प्राध्यापक, गृहणी, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी तथा शासकीय कर्मचारी भी शामिल थे।
डाॅ. लाल ने बताया कि लिखित परीक्षा सामूहिक परिचर्चा एवं प्रोजेक्ट पर आधारित इस सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा में डीएवी माॅडल काॅलेज, दुर्ग के सत्येन्द्र साहू ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय, भिलाई के रितेश कुमार सोनवानी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा पाणिग्रही सिविल इंजीनयरिंग फाउंडेशन के अभिषेक पवार ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सर्टिफिकेट कोर्स में 43 पुरूषों तथा 47 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मिस ट्रांस क्वीन इंडिया एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ब्रांड एबेसेडर, कुमारी वीणा सेन्दरे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का महत्व बताते हुए प्रतिभागियों को सलाह दी कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन उद्योग में अपनी रचनात्मक सहभागिता निभाये। विश्वविद्यालय की कुल सचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स को प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लाभदायी बताया। सर्टिफिकेट कोर्स के प्रतिभागी भिलाई इस्पात संयंत्र के संजीव सिंह, खालसा काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. सुनीता बोकाड़े, ट्रेवल मितान कंपनी बिलासपुर के दीपक पटेल तथा जीविका स्वसहायता समूह की अध्यक्ष, श्रीमती निलेश्वरी साहू ने अपने अनुभव साझा कियें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक कुलसचिव, डाॅ. सुमीत अग्रवाल ने बताया कि एक माह के इस सर्टिफिकेट कोर्स में कुल 09 ऑनलाइन व्याख्यान हुए इन व्यख्यान को देने वाले विषय-विषेषज्ञों में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की डाॅ. शुभदा चतुर्वेदी सहायक प्राध्यापक, जामुल बलराज ताम्रकार, कन्या महाविद्यालय, रायपुर की प्राध्यापक, डाॅ. उषा किरण अग्रवाल, पुरातत्व विद् राहुल कुमार सिंह विश्वविद्यालय के डीएसडब्लयू, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, समाजषास्त्र की सेवा निवृत्त सहायक प्राध्यापक, डाॅ. सुचित्रा शर्मा डीसीडीसी डाॅ. प्रीता लाल, सहायक कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी तथा दिग्विजय कुमार शामिल थें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक कुलसचिव, दिग्विजय कुमार ने किया।

