अवैध संबंध : नवजात के जन्म लेते ही फेंक झाड़ियां में, प्रेमी लेकर पहुंचा अस्पताल

अवैध संबंध : नवजात के जन्म लेते ही फेंक झाड़ियां में, प्रेमी लेकर पहुंचा अस्पताल


🛑 पुलिसिया जांच में प्रार्थी ही निकला आरोपी

भिलाई नगर 10 फरवरी । नवजात शिशु को असुरक्षित छोडने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस के द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का प्रार्थी ही आरोपी निकाला। अविवाहित प्रेमिका से अवैध संबंधो के चलते जन्म लिये नवजात को झाड़ियां में फेंक कर मरने के लिए छोड़ दिया था। इस इस प्रकरण में आरोपी का प्रेमिका ने साथ दिया था।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि 7 एवं 8 फरवरी की दरमियान रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के जिला अस्पताल दुर्ग मे नवजात शिशु बालक को ईलाज हेतु लाये तथा बता रहे है कि मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाड़ियों मे बच्चा रोते हुआ मिला है की सूचना पर जिला अस्पताल दुर्ग गये तथा वहा पर नवजात शिशु बालक को ईलाज हेतु लाने वाले युवक गुरूदर्शन सिह संधु एवं यश साहू निवासी आदित्य नगर दुर्ग से मिला जो उक्त बात को समर्थन किया । नवजात शिशु बालक वर्तमान मे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग मे भर्ती है। प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर मे अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 93 बीएनएस का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। नवजात शिशु को परित्याग के आशय से असुरक्षित स्थान पर छोड़ने का गंभीर मामला होने से निरीक्षक शिव चंद्रा थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु लगाया गया। तकनीकी एवं अन्य जानकारी पर प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु द्वारा लिखाये रिपोर्ट पर संदेह होने पर प्रकरण के प्रार्थी गुरूदर्शन सिह संधु से पुछताछ करने पर वह स्वीकार किया और बताया कि वह कुमारी शीतला (परिवर्तित नाम) से करीब डेढ वर्षों से प्रेम करता है तथा इनके बीच रजामंदी से कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुए हैं, जिसके चलते कुमारी शीतला (परिवर्तित नाम) गर्भवती हो गई। जिसने दिनांक 7 एवं 8 फरवरी के दरम्यानी रात अपने घर के बाथरूम मे एक नवजात स्वस्थ शिशु बालक को जन्म देने पश्चात बाथरूम की खिड़की तरफ से नवजात बालक को नारफुल सहित फेंक दी और उसके बाद कुमारी शीतला (परिवर्तित नाम) द्वारा अपने प्रेमी गुरूदर्शन सिह संधु को फोन से घटना के बारे मे बतायी। तब गुरूदर्शन सिह संधु अपने दोस्त यश साहू के साथ आकर नवजात शिशु बालक को उठाकर जिला अस्पताल दुर्ग ईलाज हेतु ले गये। तथा गुरूदर्शन सिंह संधु द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए झुठी एवं मनगढंत कहानी बनाकर पेश किया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर शिव चंद्रा, सउनि. राजेन्द्र देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक भेनू ठाकुर, महिला आरक्षक सुमित्रा साहू, एवं अन्य की विशेष भूमिका रही।