कुम्हारी में अवैध अफीम का कारोबार 403 ग्राम अफीम के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार

कुम्हारी में अवैध अफीम का कारोबार 403 ग्राम अफीम के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार


🔴दो मोबाइल फोन एवं 14 लाख 46 हज़ार नगदी रकम जप्त

भिलाईनगर,18 मार्च 2026। थाना कुम्हारी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि, 17 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति इलाके में अफीम बेच रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम और भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह (70 वर्ष), निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी, कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

जप्त सामग्री में शामिल:

▪️403 ग्राम अफीम (कीमत लगभग 2 लाख रुपये)

▪️नगद 14,46,000 रुपये

▪️2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 5,500 रुपये)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पुलिस स्टाफ, उप निरीक्षक सहित आरक्षक किरण और आरक्षक सचिन सिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।