अवैध कब्जेधारी, दलाल और भू माफिया राजनेताओं का संरक्षण पा हो रहे पोषित, टाउनशिप व संयंत्र के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा

अवैध कब्जेधारी, दलाल और भू माफिया राजनेताओं का संरक्षण पा हो रहे पोषित, टाउनशिप व संयंत्र के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा


भिलाई नगर 17 अगस्त । भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग द्वारा सेक्टर-06 के अनफिट ब्लॉक्स के 28 आवासों से अवैध कब्जेधारियों को खदेड़ा गया ।सभी आवासों के दरवाजे खिड़की निकाल कर रख रखाव कार्यालय को सौपा गया । ये सभी आवासों को अनफिट घोषित किया जा चुका है इन अनफिट ब्लॉक में रहना खतरनाक है । उपरोक्त सभी आवासों से कब्जेधारियों को बेदखल कर दिया गया , साथ ही विद्युत विच्छेद भी किया गया एवं कटिया भी हटाया गया है ।

सेक्टर-06 में कुछ दलाल , अपराधी किस्म के लोग और भू माफिया सक्रिय है। इनके विषय में थाने में भी शिकायत किया गया है । ये दलाल बीएसपी आवासों का ताला तोड़कर किराया पर घरों को अवैध रूप चलाते है तथा पैसा वसूल करते है। बीएसपी अपने आवासों को किराया पर नहीं देती है। अत कोई भी व्यक्ति, छात्र बीएसपी आवास को किराया पर नहीं लेवे। तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने तथा प्रवर्तन विभाग में देवे। सभी अवैध कब्जेधारी तत्काल बीएसपी खाली कर देवे। वरना उनके ऊपर FIR दर्ज करवाया जाएगा।टाउनशिप में अधिकांश कब्जेधारी के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र भी नहीं रहता है। बहुत सारे आपराधिक प्रवृति के भी है , जो कि टाउनशिप और संयंत्र के सुरक्षा के लिए खतरनाक है । इन कब्जेधारियों से आवास खाली करने पर दलालों और भू माफियाओं द्वारा राजनीतिक संरक्षण भी इन कब्जेधारियों को दिलवाते है। कुछ राजनेता टाउनशिप और संयंत्र वासियों की चिंता नहीं करते हुए इन अवैध कब्जेधारियों को संरक्षण प्रदान करते हैं।। इसके अलावा राजनेताओं के द्वारा सड़क किनारे अवैध ठेले खोमचे वालो को छोड़ने हेतु विभिन्न प्रकार के दवाब साल भर बनाते रहते है । अवैध कब्जेधारियों, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा।