भिलाई नगर 7 अक्टूबर । सिविक सेंटर चौपाटी में बेदखली के दौरान अवैध कब्जा धारियों के द्वारा स्थल से सामान नहीं हटाया गया था जिसे आज प्रवर्तन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी कब्जे धारियों द्वारा छोड़े गए अवैध सामानों को जप्त किया गया।

भिलाई इस्पात सयंत्र, नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग द्वारा कल एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए चौपाटी सिविक सेन्टर से कुछ अवैध कब्जेधारियों की समान जप्ती की कार्यवाही की गई । इन्हें कई बार समान हटाने कहा गया था, नही हटाने पर आज जेसीबी व फॉलर के मदद से इन अवैध क़ब्जेधारिओ का सामान हटाकर जप्त किया गया । साथ ही नगर सेवाए विभाग द्वारा रोड चौड़ीकरण के साथ ग्रिल भी लगाया जा रहा है। इस सड़क पर अवैध कब्जों के वजह से प्रतिदिन शाम को सड़क जाम की स्तिथि निर्मित हो जाती थी।
प्रवर्तन विभाग द्वारा स्टील क्लब चौक से छः ठेले अवैध रूप से लगाये गए थे। जिसके वजह से फ्लाई ओवर ब्रिज से आने वाली सड़क में जाम लग जा रहा था । कुछ ठेले माफियाओं द्वारा अवैध रूप से टाउनशिप में जगह जगह अवैध ठेले रख दिया गया है, जिसे जप्त किया जा रहा है।

प्रवर्तन विभाग द्वारा आज बी एस पी आवास क्रमांक -42/सेक्टर-13, रायपुर नाका, 5D/सड़क-33/सेक्टर-7 तथा 6C/सड़क-1/सेक्टर-7 से अवैध कब्जे खाली करवाया गया व आवास को रखरखाव कार्यालय व आबंटी को सुपुर्द किया गया ।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये, द्वारा निरंतर अवैध कब्जेधारिओ, दलालो और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ,जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।टाउनशिप के बी एस पी कर्मियों और उनके परिवार के सुरक्षा को देखते हुए अवैध कब्जेधारिओ को आवास खाली करवाकर वैधानिक कार्यवाही और प्राथमिकी भी करवाया जा रहा है। इस कार्यवाही को ऑफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र , सयुंक्त ट्रेड यूनियन और बी एस पी कर्मियों का समर्थन प्राप्त है तथा टाउनशिप के नागरिकों ने भी अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध चल रहे मुहिम को समर्थन देते हुए प्रशंशा व्यक्त किया है ।टाउनशिप के नागरिकों से अपील किया है कि वे भी अपने सेक्टर्स व महल्लो में निडर होकर अवैध कब्जेधारिओ का विरोध करे व अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध खुल कर सामने आए ।

