ठेकेदार व सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर की जुगलबंदी से भेड़सर बांध से हो रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने दुर्ग कलेक्टर एसपी, खनिज एवं सिंचाई विभाग से की शिकायत

ठेकेदार व सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर की जुगलबंदी से भेड़सर बांध से हो रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने दुर्ग कलेक्टर एसपी, खनिज एवं सिंचाई विभाग से की शिकायत


ठेकेदार व सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर की जुगलबंदी से भेड़सर बांध से हो रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने दुर्ग कलेक्टर एसपी, खनिज एवं सिंचाई विभाग से की शिकायत

दुर्ग 9 जून । दुर्ग जिले के ग्राम अंजोरा, ढाबा, भेड़सर के मध्य सिचाई विभाग के अधिनस्थ भेड़सर बांध में पिचिंग व नहर लाईनिंग का कार्य चल रहा है। जिसमे ठेकेदार व विभागीय सब इंजिनियर की मिलीभगत से बांध का मुरुम अवैध तरीके से खोद कर सैकड़ों ट्रिप मुरुम अवैध तरीके से विक्रय किए जाने का आरोप ग्राम अंजोरा नगपुरा के ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया है। अवैध तरीके से मुरुम चोरी कर विक्रय करने वाले ठेकेदार व विभागीय सब इंजिनियर  के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते  ग्रामीणों में धर्मेश देशमुख, कमल नारायण देशमुख और आकाश सेन के द्वारा जल संसाधन विभाग दुर्ग के ई ई, जिलाधीश दुर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष आवेदन कर मुरुम चोरी में सम्मिलत ठेकेदार और अन्य के विरूद्ध एफ आई आर व अन्य विभागीय कार्यवाही करने की मांग किया हैं |

धर्मेश देशमुख कमल नारायण देशमुख एवं आकाश सेन ने बताया कि दुर्ग जिले के ग्राम अंजोरा, ढाबा, भेड़सर के मध्य सिचाई विभाग के अधिनस्थ भेड़सर बांध है, जहां पिचिंग व नहर लाईनिंग का कार्य चल रहा है विगत 15 दिनों से चल रहा है। जिसमे ठेकेदार व विभागीय सब इंजिनियर  के द्वारा बांध का मुरुम अवैध तरीके से खोद कर लगभग सैकड़ों ट्रिप मुरुम का अवैध तरीके से उत्खनन किया गया है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्खनन के पश्चात उक्त मुरूम को आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए विक्रय कर शासन को हानि पहुंचाई गई है। अवैध उत्खनन के कारण बांध के स्वरूप को बिगाड़ दिया गया है।

उक्त बांध जो को शासन की संपत्ती है, उसको नुकसान पहुचाना संविधान का उल्लंघन है। धर्मेश देशमुख आकाश एवं कमल नारायण ने बताया कि उनके द्वारा खनिज विभाग को की गई शिकायत पर से आधी अधूरी कार्यवाही की गई है कार्यवाही के तहत चैन माउंटेन वाहन को जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई परंतु अवैध मुरूम उत्खनन का कार्य अभी भी जारी है। जबकि इस अवैध कार्य के मुख्य दोषी ठेकेदार एवं विभाग के सब इंजीनियर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ठेकेदार का मशीन जिला खनीज विभाग के द्वारा जप्त किया व सील कर दिया गया है। अतः स्थल निरिक्षण करवाकर प्रकरण बनवाया जाए व विभागीय एफ. आई. आर हेतु निर्देश भी दिया जाए। उक्त बांध में हमारी पैतृक भूमी 25 एकड़ शासन द्वारा अधिग्रहित की गई थी, साथ ही ग्रामवासीयों की सैकड़ों एकड़ भूमि भी अधिग्रहित की गई है।

 जिलाधीश दुर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष आवेदन कर मुरुम चोरी में सम्मिलत ठेकेदार और अन्य के विरूद्ध एफ आई आर व अन्य विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है |