दशहरा पर खपाने पिकअप वैन में अवैध शराब जा रही थी, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, 198 कार्टन विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

दशहरा पर खपाने पिकअप वैन में अवैध शराब जा रही थी, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, 198 कार्टन विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 12 अक्टूबर। पुलिस ने पिकअप वैन पर लदी 198 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की यह घटना है। शराब वाराणसी ले जाई जा रही थी तभी पुलिस ने तस्करों के मनसूबे पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप से शराब की खेप उत्तर प्रदेश के बनारस से लायी जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने दरौली गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 के ओवर ब्रिज के उत्तरी लेन पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 198 को टर्न में रखी 1710.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पिकअप वैन पर सवार हरियाणा निवासी साजिद और राजस्थान निवासी आवेश खान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 318 (4)/338/336(3) एवं 30 (ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।