भिलाईनगर, 04 अगस्त 2026। सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरूनगर स्थित एक पीजी में रहकर IIT JEE की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मृतक मूलतः छुईखदान (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) का रहने वाला था और कुछ समय से भिलाई के नेहरूनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
सोमवार को छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

