अगर आयुष्मान कार्ड नहीं है तो बस ये तीन चीज लेकर पहुंचें झटपट बन जाएगा कार्ड

अगर आयुष्मान कार्ड नहीं है तो बस ये तीन चीज लेकर पहुंचें झटपट बन जाएगा कार्ड



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 3 मार्च। आयुष्मान कार्ड से देश में लाखों लोगों को इलाज की नि:शुल्क सुविधा मिल रही है लेकिन कुछ लोगों का कार्ड नहीं बनने के कारण वो इस सुविधा से वंचित हैं। ऐसे लोगों को आधार कार्ड, रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर और राशन कार्ड की जरूरत है। दरअसल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से वंचित राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने को लेकर जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सिविल सर्जन और आयुष्मान भारत योजना से सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक घंटे मूल्यांकन और अनुश्रवण करते हुए लक्ष्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा।