“वार्ड में आओगे तो हाथ पैर तोड़ देंगे” पार्षद को लगातार धमका रहे आरोपी, जामुल थाना में जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 8 फरवरी। जामुल में नगर पालिका निगम के पार्षद को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी आनंद उर्फ बांड, दिपांशु उर्फ टिंकु एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
नगर पालिका जामुल के पार्षद 46 वर्षीय राम दुलार साहू उर्फ गुल्ली पिता चैत राम साहू निवासी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड 14 ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को सुबह गार्डन के पास आनंद उर्फ बांड, दिपांशु उर्फ टिंकू के द्वारा गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी।पार्षद ने उस दिन की घटना को गंभीरता से न लेते हुए सोचा कि आरोपी घासीदास नगर के लड़के हैं, जो जामुल आते-जाते हैं इसलिए समझा कर उसने कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन दो दिन बाद रात पौने 11 बजे घासीदास नगर के लड़के आनंद उर्फ बांड, दिपांशु उर्फ टिंकू के द्वारा मोबाईन नंबर 8305115921 एवं 9131615015 से पार्षद को काॅल कर बोला कि तुम्हारे वार्ड के लड़के मारपीट किये हैं, गार्डन के पास अभी आओ। देर रात होने की बात कह कर जब पार्षद ने गार्डन पहुंचने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए फिर जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि वार्ड में आओगे तो हाथ पैर तोड़ देंगे। वार्ड में दिखाई नहीं देना वरना जान से मार देंगे। काॅल के दौरान अन्य लड़कों की भी आवाज आ रही थी। पार्षद ने बताया कि पिछली बार यही लोग पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़ भी किये थे।

