*माचिस नहीं दी तो युवक की कर दी पिटाई, सेक्टर 6 पार्क की घटना*

*माचिस नहीं दी तो युवक की कर दी पिटाई, सेक्टर 6 पार्क की घटना*


माचिस नहीं दी तो युवक की कर दी पिटाई, सेक्टर 6 पार्क की घटना

भिलाई नगर, 31 दिसंबर। पार्क में वाॅक के दौरान युवक से सिगरेट जलाने के लिए आरोपी ने माचिस मांगी, नहीं मिलने पर उससे मारपीट की। घटना बीती रात सेक्टर-6 पार्क की है। युवक की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सड़क 3, क्वाटर 9-जे सेक्टर 6 निवासी 29 वर्षीय के रंजीत कुमार रात्रि करीबन 9 बजे सेक्टर-6 सड़क 9 के पास पार्क में टहल रहा था। उसी समय पार्क मे कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे, उसमें से एक जिम्मी ने रंजीत से सिगरेट पीने के लिये माचिस मांगा। रंजीत ने माचिस नहीं होना बताया तो जिम्मी आक्रोशित होकर गालियां देते हुये रंजीत से मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के दौरान नीचे गिरने से रंजीत को चोट आई है। रंजीत के भाई योगेन्द्र एवं अन्य लोगों के बीचबचाव के बाद जिम्मी वहां से निकल गया। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी जिम्मी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।