यदि ATM Card से नहीं निकला Cash, लेकिन आपके बैंक खाते से कट गए पैसे, तो जानिए आपको तुरंत क्या करना चाहिए

यदि ATM Card से नहीं निकला Cash, लेकिन आपके बैंक खाते से कट गए पैसे, तो जानिए आपको तुरंत क्या करना चाहिए


यदि ATM Card से नहीं निकला Cash, लेकिन आपके बैंक खाते से कट गए पैसे, तो जानिए आपको तुरंत क्या करना चाहिए

डिजिटल हो चुके समय में अब लोग अपने कैश ज्यादा नहीं रखते हैं। क्योंकि जब पैसे की जरूरत होती तो लोग अपने नजदीकी एटीएम (ATM) चले जाते हैं। एटीएम (ATM) से पैसे निकलना उतना ही आसान है जितना कि मैगी बनाना।

लेकिन कभी-कभी यही एटीएम (ATM) आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर देते हैं। दरअसल कभी-कभी ऐसा होता है कि आप एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जाते हैं, लेकिन एटीएम (ATM) से पैसे नहीं निकलते हैं और आपके खाते से पैसे काट जाते हैं।

इसके साथ ही पैसे काटने का मैसेज भी आ जाता है। जाहिर है कि ऐसे में लोग घबरा जाते हैं कि अब क्या होगा? क्योंकि उन्हें पता नहीं होता है कि इस समस्या के हल लिए क्या करें और इसके बारे में किससे बात करें। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे में क्या होता है?

अगर आपने पैसे निकाले हैं तो लेन-देन पूरा हुआ है कि नहीं यह पता करने के लिए तुरंत अपनी बैलेंस हिस्ट्री चेक करें। आपके खाते में पहले कितना पैसा जमा था, इस बारे में पता करने के लिए तुरंत बैंक जाएं। इसके आलावा अगर खाते से पैसा कटा है तो आपको लगभग 5 दिन तक इंतजार करना चाहिए।

क्योंकि ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि खाते से कटा हुआ पैसा खाते में वापस आ जाता है। अब अगर 5 दिन के अंदर पैसा वापस नहीं आता है तो इस बारे में अपनी बैंक शाखा जाकर पता करें।

अपनी बैंक शाखा जाकर शिकायत निवारण विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करें। अब अगर 30 दिनों के भीतर आपका पैसा वापस नहीं आता है। इसके बाद आप इसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से कर सकते हैं।