सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 1 जुलाई। आपको बता दें कि 1 जुलाई यानि आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। अगर आपने 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपका पैन इनेक्टिव हो जाएगा। इसके आलावा इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20 प्रतिशत TDS देना होगा।
गौरतलब हो कि सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। जो लोग तय तारीख तक ऐसा नहीं कर पाए हैं, उनका पैन इनेक्टिव (निष्क्रिय) कर दिया जाएगा। इसके इन एक्टिव होने पर ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। इसके आलावा यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप पर 10,000 रुपए तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है।
सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.30% तक की बढ़ोतरी की है। पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80% की जगह 6.90% ब्याज मिलेगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9% से बढ़ाकर 7% किया गया है। वहीं, 5 साल की पोस्ट ऑफिस RD पर अब आपको 6.2% की बजाय 6.5% ब्याज दर मिलेगी हालांकि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई ब्याज दरें आज यानि 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।
इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20% TDS देना होगा। ये TDS एक वित्त वर्ष में 7 लाख रुपए से ज्यादा के खर्च पर देना होगा। नए नियमों के अनुसार 7 लाख रुपए तक खर्च करने पर 20% TDS नहीं लगेगा। यदि कोई विदेश यात्रा पर एक वित्त वर्ष में 8 लाख रुपए का कार्ड पेमेंट करता है तो उसे पूरी रकम पर 20% यानी 1.6 लाख रुपए TDS चुकाना होगा। 7 लाख से 1 रुपए भी ज्यादा खर्च होने की स्थिति में पूरी रकम TDS के दायरे में आएगी।
देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के साथ हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन यानि HDFC लिमिटेड का मर्जर प्रभावी हो गया है। इस विलय के बाद बैंक की सभी ब्रांच में HDFC लिमिटेड की सेवाएं मिलने लगेंगी। मतलब, HDFC बैंक की ब्रांच में लोन, बैंकिंग समेत अन्य सभी सर्विसेज मुहैया कराई जाएंगी।
गैस सिलेंडर की नई की कीमतों में बदलाव नहीं आज यानि 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए पर बनी हुई है। वहीं, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए पर बरकरार है। वहीं मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपए है।
आधार से लिंक न होने पर आज से PAN नंबर हो जाएगा इनेक्टिव 🛑 क्रेडिट और डेबिट कार्ड से विदेश में पेमेंट करने पर 20 प्रतिशत TDS हुआ एक्टिव 🛑 आज से 4 बड़े बदलाव

