*10 लाख और बुलेट नहीं मिला तो फिर से कर लिया निकाह, बिहार के ससुरालियों पर जुर्म दर्ज*

*10 लाख और बुलेट नहीं मिला तो फिर से कर लिया निकाह, बिहार के ससुरालियों पर जुर्म दर्ज*


10 लाख और बुलेट नहीं मिला तो फिर से कर लिया निकाह, बिहार के ससुरालियों पर जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 11 मार्च। दो वर्ष पूर्व निकाह के बाद 10 लाख रूपये और बुलेट की मांग करते हुए बिहार के एक परिवार ने नवब्याहता को सुपेला स्थित मायके लाकर न सिर्फ छोड़ दिया बल्कि उसके शौहर ने दूसरा निकाह भी कर लिया। बिहार में इस मसले पर पंचायत भी बैठी लेकिन ससुराल पक्ष ने महिला को पुनः घर में प्रवेश और मेहर लौटाने से साफ इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर महिला थाना ने ग्राम सरायसाहो, दक्षिण टोला, सालन बिहार निवासी पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद और बहनोई के खिलाफ धारा 34 व 498-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि ईमामबाडा चौक यतीम खाना के पास फरीद नगर सुपेला निवासी नसरीन सुल्तान का निकाह अमीन (30 वर्ष) वल्द मोहम्मद मोबीन निवासी ग्राम सरायसाहो (दक्षिण टोला) पोस्ट परसा थाना दरियापुर जिला सारन (बिहार) से 16 अगस्त 2020 को दोनों परिवारों की आपसी सहमति से फरीद नगर सुपेला में सम्पन्न हुआ। नहिअन के पिताजी का स्वर्गवास हो चुका था और उसका कोई भाई नहीं है। निकाह का सम्पूर्ण खर्च व हैसियत अनुसार स्वर्ण आभूषण एवं नगद रूपये उसकी माँ ने दिए। लाकडाउन लगने से वह ससुराल नहीं जा सकी। पति अमीन मायके में ही मकान के उपर लगभग दो माह रहा और अक्सर कम दहेज देने ताना मिलता रहा। गांव की जमीन पर लोन लेकर बिजनेस करने की बात कह कर अमीन गांव चला गया। कुछ दिनो में वापस आ जाउंगा कह कर उसने नसरीन को भिलाई छोड़ गया। एक महीने के बाद मेरे अमीन ने फोन पर बात करना बिलकुल ही बंद कर दिया। 4 मई 2021 की शाम अमीन और उसके घर वालों ने फोन पर 10 लाख और बुलेट की डिमांड की। कुछ दिन बाद खबर मिली कि अमीन ने अन्य महिला से निकाह कर लिया है। नहिअन ससुराल गई तो सास साहिना खातून, ससुर मोहम्मद मोबीन, जेठ मोहम्मद मतीन, देवर मोहम्मद मुकीम, ननद सालेहा अफसा, नंदोई साबीर अली ने एक राय नसरीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सामाजिक पंचायत से अमीन डरकर भाग गया और उसके घर वालों ने ससुराल में रखने, दूसरा निकाह हो गया है इसलिये अमीन से कोई नाता नहीं होने और मेहर की राशि भी नहीं देंगे कहकर पंचायत से निकल गए। नसरीन ने थाना दरियापुर जिला सारन में लिखित आवेदन दिया और महिला थाना दुर्ग पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।