आईएएस गोविंद मोहन होंगे नए गृह सचिव

आईएएस गोविंद मोहन होंगे नए गृह सचिव


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 14 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद मोहन को बुधवार को अजय कुमार भल्ला के स्थान पर केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

Oplus_131072

गोविंद फिलहाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव हैं। वह गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

आदेश में कहा गया है, “कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन, आईएएस (सिक्किम: 1989) को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त करने को मंजूरी दी है।”

आदेश में कहा गया है, “मोहन 22 अगस्त 2024 को श्री अजय कुमार भल्ला, आईएएस (असम-मेघालयः 1984) का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके स्थान पर गृह मंत्रालय के सचिव का पदभार संभालेंगे।” (भाषा)