लेडिस वियर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भिलाई के व्यापारी से हैदराबाद के व्यवसाई ने की 28 लाख की ठगी, न्यायालयीन आदेश पर सुपेला पुलिस ने किया अपराध दर्ज

भिलाई नगर 2 सितंबर । लेडिस वियर  के व्यवसाय के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भिलाई के दो व्यापारियों को हैदराबाद के व्यापारी ने 28 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है दुर्ग न्यायालय के आदेश पर सुपेला पुलिस के द्वारा हैदराबाद के आरोपी व्यवसाई के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 न्यायालय जेएमएफसी दुर्ग का ज्ञापन क्र.-221 दिनांक 04.08.2021 चौकी प्रभारी  से अपराध पंजीबद्ध हेतु प्राप्त होने पर सुपेला पुलिस के द्वारा ज्ञापन का अवलोकन किया। जिसमें पाया कि प्रार्थी निखिल कुमार एवं परमजीत सिंह जुनेजा निवासी नेहरू नगर को आरोपी विजय राणा निवासी हैदराबाद तेलंगाना द्वारा लेडिस वियर की फ्रेचाइजी के नाम से प्रलोभन देकर कुल रकम लगभग 28.00 लाख रूपये वर्ष 2017 विभिन्न दिनांको को बैंक खातो से रकम लेकर ठगी किया है और न ही आज तक पीड़ित पक्ष को पैसा वापस किया है न ही कपड़ा भेजा है। परिवाद पर आरोपी विजय राणा  उर्फ वीजय सी. चंदराना  उम्र लगभग 37 साल, पता निवासः- फ्लेटनंबर 102 शिवा साई अबोड अप्पार्टमेंट्स (लैंडमार्क – शापर स्टाप के पीछे), श्यामलाल बेगमपेट, हैदराबाद, तेलंगाना  पता कार्यालय:- विजय राणा स्टोर, बगला नंबर 8-2-544/4बी इंडियन ओवरसीज बैंक के पास, रोड नंबर-07, बंजारा हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना राज्य,  के विरूद्ध अपराध धारा 420 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।