🛑 युवक की मौत के बाद चारों आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 10 मई। थाना उतई क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चलाने के मामूली विवाद पर पड़ोसी को बेदम पीटकर पति पत्नी एवं दो भाइयों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। युवक को नाली में धक्का देने के बाद उसकी मां एवं पत्नी ने बाहर निकाला। उतई पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर दबिश देकर आरोपियों में पति पत्नी एवं दोनों भाइयों को को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि श्रीमती शांति खुटियारे उम्र 59 साल सा० ग्राम छाटा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 8 मई के रात करीब 08.30 बजे उनका पुत्र हरकिशन बस्ती तरफ से अपनी मोटर सायकल से घर आ रहा था। पडोस में रहने वाली नुपुर अपने बच्चे एवं पति व दोनों देवर के सांथ रोड में बैठी थी।
बाइक बगल से ले जाने पर हुआ विवाद
हरकिशन उसके बगल से मोटर सायकल चलाते हुए निकला तो नुपुर घटे शोर मचाते हुए बाइक ठीक से चलने कहा। मेरे बच्चे को मार डालेगा क्या कहकर गाली गलौज करने लगी। उसके पीछे नुपूर का पति शंकर, शंकर के भाई प्रदीप और ज्ञानेश्वर भी आ गये। प्रदीप स्टील का पाइप तथा शंकर और ज्ञानेश्वर हांथ में डंडा लेकर घर के दरवाजे के सामने हरकिशन का कालर पकडकर खींचते हुए बेदम पिटाई कर दी।
युवक से मारपीट के बाद धकेल नाली में
युवक हरिकिशन को चारों ने एक राय होकर जमकर पिटाई की इसके बाद रोड किनारे बनी पक्की नाली मे जोर से ढकेल दिया। उनके मारपीट करने व ढकेलने से बाद बेहोश जैसा हो गया। तो चारो वहां से चले गये। युवक की माँ ने बहू सोनी के सांथ हरकिशन खुटियारे को नाली से उठाकर घर लाये और घर अंदर पलंग में सुला दिये।
डॉक्टर ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित
हरकिशन को खाना खाने के यह घर वालों के द्वारा उठाया गया। हरिकिशन की ओर से कोई हलचल नहीं होने पर उपचार कराने अस्पताल ले गये थे। बाद में पता चला कि हरकिशन को अदरूनी चोंट के कारण मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 177/2025 धारा 296,115(2),105, 3(5) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उतई पुलिस ने आरोपी शंकर घटे उम्र 30 साल, उसकी पत्नी श्रीमति नुपुर घटे उम्र 25 साल, प्रदीप भोगरे उम्र 20 साल, ज्ञानेश्वर भोगरे उम्र 24 साल हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया जो अपना जुर्म करना स्वीकार किये । आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरी० कमल सिंह सेंगर उप निरी० प्रमोद कुमार सिन्हा, प्र०आर० महेश देवांगन आर0 धुवनारायण चंद्रकार, राजीव दुबे, दुष्यंत लहरे , हुलेश्वर साहू, मुकेश यादव, दिलीप सिदार लक्ष्मी नारायण,शिखर भट्ट, म० आर० पूजा सोनकर, बिंदु भाले की भूमिका उल्लेखनीय रही ।
गिरफ्तार आरोपी-
- शंकर घटे उम्र 30 साल,
- श्रीमति नुपुर घटे उम्र 25 साल
- प्रदीप भोगरे उम्र 20 साल
- ज्ञानेश्वर भोगरे उम्र 24 साल
सभी पता चारठाना थाना कुरा जिला जलगांव महाराष्ट्र, हाल -ग्राम छाटा आशीष सतनामी
का मकान जिला।

