पति, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पी जमकर शराब, डांस करते हुए पत्नी की अश्लील हरकत से हुआ नाराज कर दी हत्या, उतई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति और प्रेमी दोनों को किया गिरफ्तार
दुर्ग 26 फरवरी । उतई पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है । पति व प्रेमी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को जोरातराई पुराना शराब भट्ठी के खण्डहर में फेंका दिया था। दोनों ही आरोपियों को उतई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
25 फरवरी की सुबह ग्राम जोरातराई में पुराना शराब भटठी खंडहर के पास एक लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना थाना उतई को मिली थी। घटनास्थल पर पूछताछ से पता चला कि जोरातराई की ही पूजा निर्मलकर हैं । जिसे मृतिका की मां एंव उसकी बहन नें पहचान किया। मौके पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया। जांच पंचनामा कार्यवाही एंव परिजनों की पुछताछ पर प्रथम दृष्टया प्रकरण में मृतिका की हत्या किया जाना पाये जाने से धारा 302 भादवि का अपराध बिना नंबरी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुछताछ में जानकारी प्राप्त हुआ कि मृतिका अपने पति अविनाश झा के साथ उमदा भिलाई 3 में निवासरत थी। तथा अविनाश झा पूजा को शादी के बाद से ही मारता पीटता रहता था। अविनाश झा से पुछताछ करने पर बताया कि वह और पूजा उमदा भिलाई 03 में विगत डेढ़ दो माह से रह रहे थे। 23 फरवरी को अविनाश अपने घर में वह, राजू (मायाशंकर) व पूजा के साथ मिलकर शराब पीयें और सांउड बाक्स बजाकर डांस किये। पूजा राजू के साथ अश्लील हरकत करने लगी तब अविनाश को अच्छा नहीं लगा । यह उठकर बाहर शराब लेकर आता हूं कहकर चला गया। नीचे कुछ देर रहा फिर आकर दरवाजा के आड से देखा तो कमरे में पूजा और राजू आपत्तिजनक स्थिति मे थे। कमरे में आकर अविनाश नें राजू के साथ मारपीट किया जिससे राजू के सिर में चोट लगा था। सिर में चोट लगने के कारण राजू वहां से निकल गया। अविनाश राजू के जाने के बाद पूजा के साथ मारपीट किया। रात में जब पूजा की तबियत बिगडने लगी तो अविनाश राजू को बुलाने गया कि पूजा को इलाज कराने अस्पताल ले जाना पड़ेगा । तब दोनो ने चर्चा किया कि अस्पताल जाने पर पुलिस केस हो जायेगा चलो पूजा को मार देते हैं। राजू पूजा से प्यार करने लगा था तब पूजा राजू को बोली थी कि अविनाश को छोडकर राजू के पास रहेंगी।दोनों मिलकर अविनाश के घर में पुजा के साथ मारपीट किये शराब के बाटल से उसके शरीर मे मारे। पूजा के सिर को दिवाल से टक्कर मारे गिरने पर अविनाश नें पूजा का गला दबा दिया। जिसमें राजू ने उसका साथ दिया जिससे पूजा की मौत हो गयी। पुलिस को उन देानों पर शक न हो इसलिए 24 फरवरी की दरम्यानी रात पूजा के शव को जोरातराई लाने के लिए अविनाश और राजू चादर से शव को लपेटकर अपनी मोटर सायकल सीजी 07 सीसी 9305 से जोरातराई छोडकर वापस अलग-अलग दिशा में चले गये। विवेचना के दौरान आरोपीयान अविनाश झा एंव राजू नें घटना करना स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त वाहन एंव अन्य सामाग्री को जप्त किया गया है। आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उपिरीक्षक श्यामसिंह नेताम, सउनि शरीफुद्दीन खान, सउनि अश्वनी कुमार, सउनि राजकुमार देशमुख , सउनि चंदषेखर सोनी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक दुष्यंत लहरे, आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक सुरेन्द्र चौहान, आरक्षक खोमन साहू आरक्षक कृष्णा बंजारे, आरक्षक भीषम करैत, आरक्षक अमर नायक, आरक्षक दोमेनिक किसपोस्टा, आरक्षक कोमल राजपूत, आरक्षक पवन आडिल, आरक्षक कमलनारायण साहू की सराहनीय भूमिका रही ।

