महिला लोक कलाकार पर गर्म तेल से अटैक : फरार आरोपी पर ₹3000 का इनाम

महिला लोक कलाकार पर गर्म तेल से अटैक : फरार आरोपी पर ₹3000 का इनाम


भिलाई नगर 26 जून। भिलाई की महिला लोक कलाकार पर गर्म तेल से अटैक करने वाले फरार आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के द्वारा ₹3000 के इनाम की घोषणा की है। घटना के करीब 15 दिन बाद भी आरोपी फरार है।

आपको बता दें कि आरोपी राकेश साहू पिता घनाराम साहू उम्र 28 से 30 वर्ष महिला लोक कलाकार से एक तरफा प्रेम करता था। आरोपी के द्वारा लगातार महिला पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। महिला लगातार शादी से इनकार कर रही थी। 12 जून को फिर से एक बार आरोपी राकेश के द्वारा महिला से शादी की इच्छा व्यक्त की थी परंतु महिला द्वारा इनकार करने के बाद आवेश में आकर गर्म तेल से अटैक कर दिया था। जिसके कारण महिला का चेहरा एवं छाती झुलस गई थी। महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ छावनी थाने में 296,351 (3), 124(2), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना को हुए 15 दिन बीत चुके हैं इसके बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

एसएसपी ने रखा 3000 का इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर आज ₹3000 के इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम पुलिस के द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा आरोपी के संबंध में दूरभाष नंबर 947919 2003, 94791 92014, 94791 92050 पर सूचना दी जा सकती है।