हास्पिटल मैनेजर के बेटे को वैन चालक ठोकर मार हुआ फरार, जुर्म दर्ज

हास्पिटल मैनेजर के बेटे को वैन चालक ठोकर मार हुआ फरार, जुर्म दर्ज


हास्पिटल मैनेजर के बेटे को वैन चालक ठोकर मार हुआ फरार, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 27 नवंबर। हास्पिटल प्रबंधक के 6 वर्षीय बेटे को कल शाम एक वैन चालक ने ठोकर मार दी। घटना के बाद अज्ञात वैन चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि हुडको एमआईजी 202 निवासी 37 वर्षीय एसवी राहुल बीएम शाह अस्पताल के प्रबंधक हैं जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवायी है कि कल शाम उनका 6 वर्षीय बेटा हयान घर के सामने सायकल चला रहा था तभी सफेद रंग की वेन सीजी 07 जेडडी 2599 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से ठोकर मार दिया। जिससे हयान के बांये हाथ एवं पसली मे चोट आई है। एक्सीडेंट होते ही घर से सयान के दादा एसके विश्वनाथ एवं मां भव्या बाहर निकली मगर वैन चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।